अल्मोड़ा। नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले दो सूत्री मांगों के लिए ग्रामीणों का पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अनसुनी के लिए आक्रोश जताया।
आंदोलन स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी हुए बिना नहीं मानेंगे। उन्होंने खूंट-धामस-रौन डाल सड़क को अल्मोड़ा से जोड़ने वाली सड़क पर डामरीकरण करने, कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। धरने में राष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, नंदन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह कनवाल, जोगा सिंह, निखिल सिंह, बलवंत सिंह, सुंदर सिंह बोरा, प्रकाश पांडे, पूरन सिंह बोरा, राजू कांडपाल,दीपक सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद