अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले अस्पतालों में मरीजों की काफी भीड़ रही। यहां बदलते मौसम के चलते भी सर्दी-जुकाम और मौसमी बुखार आदि रोगों के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी 500 के पार पहुंची। सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। फिजिशियन, ईएनटी, सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष सहित पर्ची काउंटर, अल्ट्रासाउंड आदि में मरीजों की लंबी कतार लगी रही।