फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रधान डाकघर में आधार मशीनें बनीं शोपीस, लोग लौटे बैरंग

Mon, 10 Mar 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधान डाकघर स्थित आधार केंद्र में स्थापित आधार मशीनों में तकनीकी खामी आने से आधार कार्ड बनाने और इसमें संशोधन का काम ठप रहा। ऐसे में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आधार संबंधी काम के लिए डाकघर पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। कई लोग बैंक और सीएचसी की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

डाक विभाग ने लोगों को आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सुविधा देने के लिए माल रोड स्थित प्रधान डाकघर के आधार केंद्र में दो आधार मशीनें स्थापित की हैं। यहां रोजाना काफी संख्या में लोग आधार कार्ड संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को आधार केंद्र में स्थापित मशीनों में तकनीकी फाल्ट आ गया। दोनों आधार मशीनें शोपीस बनी रहीं। मशीनों में सॉफ्टवेयर का नया वर्जन अपग्रेड होने के बाद यूआईडीएआई की वेबसाइट पर मंशीनों का पंंजीकरण नहीं हो सका और वह ठप रही। अब तक ये मशीने सॉफ्टवेयर के पुराने वर्जन पर ही चल रही थीं लेकिन मशीनों के अपग्रेड होते ही मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। लोधिया, कोसी, हवालबाग, बसोली, बख, मटेला, पाखुड़ा, कटारमल, बिमौला, महतगांव आदि के काफी संख्या में लोग आधार कार्ड संबंधी कार्य के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। लोगों को बैंक और सीएचसी के चक्कर काटने पड़े।
केस 01-

हवालबाग से प्रधान डाकघर पहुंंचे जगदीश बिष्ट ने बताया कि आधार कार्ड में नाम और मोबाइल फोन नंबर अपडेट कराना है। सुबह समय पर पहुंच गए थे लेकिन दो घंटे बाद भी काम नहीं हुआ है। अब बैरंग लौटना पड़ रहा है। आने जाने में काफी पैसा खर्च हो गया।
विज्ञापन

केस 02-

बसौली से आए मुकेश चंद्र आर्या ने बताया कि डाकघर के आधार केंद्र में आधार संबंधी काम न होने से दिक्कतें हो रही हैं। बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मशीनों में आई खामियों को दूर किया जाना चाहिए।

- मशीनों में साॅफ्टवेयर का नया वर्जन अपग्रेड होने के बाद काम प्रभावित हुआ है। इसके लिए तकनीकी टीम को सूचित किया गया है। जल्द व्यवस्था ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


- आरके बिनवाल, डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें