अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के चौमू गांव में घास लेने गई एक महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। उसके झपटते ही महिला गिरकर घायल हो गई। शोर मचाने पर वन्यजीव वहां से भाग गया।
चौमू गांव निवासी आशा पवार (41) सोमवार शाम घास लेने जंगल गईं थीं। वह घास लेकर घर की तरफ आ रही थीं कि जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घास के साथ ही जमीन पर गिर गईं। इससे उसके दाहिने पैर पर चोट लग गई। परिजनों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया।
जंगली सुअर के हमले की घटना का मामला सज्ञान में नहीं आया है। इस बारे में पता कराया जा रहा है। जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष जोशी रेंजर, जागेश्वर