फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क के गड्ढों में पलट रहे दोपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। यहां से पर्यटन स्थल कौसानी और बागेश्वर को गुजरने वाले मोटर मार्ग काफी समय से अनदेखी का सामना कर रही है। सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ चुका है और बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। यहां दोपहिया वाहन पलटने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर के पास तो सड़क की हालत दयनीय है। गड्ढों में कीचड़ भरा रहता है। आए दिन दोपहिया वाहन रपट रहे हैं और सवार घायल हो रहे हैं। इस जगह से बालिका इंटर कॉलेज और अटल उत्कृष्ट राइंका सोमेश्वर के छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। इससे यहां से गुजरने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार लोनिवि से सड़क ठीक करने की मांग की है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसी सड़क से आम यात्री और पर्यटक कौसानी, गरुड़, बागेश्वर, मुनस्यारी, कपकोट, भराड़ी, थराली आदि जगहों को जाते हैं।

अल्मोड़ा-सोमेश्वर-कौसानी मोटरमार्ग में पूर्व में पेंच कार्य करने गड्ढों को भर दिया था जहां फिर डामर उखड़ चुका है, वहां जल्द ही गड्ढों को भर दिया जाएगा। - द्वारिका प्रसाद वर्मा, एई, प्रांतीय खंड लोनिवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें