फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: चार होटलों को नोटिस...आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी, निरीक्षण में खुली पोल; यहां ठहरेंगे खिलाड़ी

Wed, 22 Jan 2025 02:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दृष्टिगत खिलाड़ियों के ठहरने के लिए प्रस्तावित होटलों का फायर रिस्क निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
almora - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दृष्टिगत खिलाड़ियों के ठहरने के लिए प्रस्तावित होटलों का फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान चार होटलों में अग्निसुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले। इस पर अग्निशमन विभाग ने चारों होटलों के संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। बता दें कि इन होटलों में राष्ट्रीय खेलों के लिए आने वाले खिलाड़ियों को ठहराना था।

38वें राष्ट्रीय खेलों की योग प्रतियोगिता स्थानीय एचएनबी स्टेडियम में होनी है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने के लिए नगर के होटलों में व्यवस्था की गई है। आलम ये है कि होटलों में आग से सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। मंगलवार को फायर टीम ने होटलों का निरीक्षण किया तो वहां अग्निसुरक्षा संबंधी इंतजामों की पोल खुल गई।

विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान होटल हिमाद्रि, होटल हेरिटेज, होटल हिमसागर, होटल सुनीता माउंटेन व्यू में आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं मिले। उन्होंने बताया कि चारों होटल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित होटल संचालकों को जल्द आग से सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

कई होटलों में व्यवस्था मिली चौकस
अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान होटल सुनीता, होटल कोणार्क, एड़द्यौ में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त मिली। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें