द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरी के दुधोली क्षेत्र में कई समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर बीते दिनों डीएम को ज्ञापन भेजा था। प्रशासन ने पंचायत परिसर दुधोली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की जनसमस्या सुनीं।
मंगलवार को शिविर में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, जल निगम, समाज कल्याण विभाग आदि विभागों के अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने द्वारगेर से पंचायत घर दुधोली तक सड़क कटाने के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने, जल जीवन मिशन में अधूरे कार्य, बिजली के पोल बदलने, खाद्य आपूर्ति विभाग में सफेद रंग कार्ड का लाभ नहीं मिलने आदि की शिकायत दर्ज की। उन्होंने मौके पर सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इस अवसर पर विकास खंड की शासक पूजा आगरी, बीडीओ संतोष जेठी, डीपीओ अनंत पंत, जितेंद्र किरोला, मनोज जोशी, जोगाराम, भूपेंद्र सिंह सावंत, बीआर आगरी, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद