फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बदलते मौसम ने अस्पताल में बढ़ाए मरीज

Wed, 05 Jun 2024 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार बदल रहे मौसम से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 500 से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की कतार लगी रही। सुबह अस्पताल खुलने से पहले ही तीमारदार अपने मरीजों को लेकर ओपीडी में पहुंच गए। तापमान में बढ़ोतरी के कारण सिरदर्द, बैचेनी, बुखार, शरीर में दर्द की परेशानी से जूझते मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। गर्मी में सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। सावधानी बरतें। दूषित पानी का सेवन न करें। बीमार होने पर नजदीकी अस्पताल में आकर इलाज कराएं।- डॉ. एचसी गड़कोटी, सीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें