फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शॉर्ट सर्किट से 12 घास के लुट्टे जले

Wed, 05 Jun 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के ढटवाल गांव में ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने से बिजली के तार टूट गए और उनमें शॉर्ट सर्किट हो गया। तारों से छूटी चिंगारी से ग्रामीणों को 12 घास के लुट्टे जल गए। ग्रामीणों की सतर्कता से सिर्फ 10 मीटर दूर स्थित आवासीय भवन सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

ढटवालगांव में सोमवार को शांति देवी के आवासीय भवन से कुछ दूरी पर स्थापित ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने से बिजली के तार टूट गए। तारों के आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट हो गया और इससे निकली चिंगारी से पास में बने घास के लुट्टों में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं शांति देवी ने बताया कि पहले भी ट्रांसफॉर्मर में आग लगी थी। आए दिन इस तरह की घटना होने से आसपास के लोगों में दहशत है। वहीं यूपीसीएल के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने कहा कि मौके पर टीम भेजकर निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें