फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चार निरीक्षक और 15 उपनिरीक्षक इधर से उधर, विनोद बने द्वाराहाट थाने के एसओ

Fri, 22 Aug 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद चार निरीक्षक और 15 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने जिले में पुलिसिंग और जनसंपर्क को बेहतर बनाने एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं।
साथ ही नव सर्जित कोतवाली सोमेश्वर, द्वाराहाट व चौखुटिया में प्रभारी निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विनोद जोशी को द्वाराहाट थाने का एसओ बनाया है। निरीक्षक अशोक कुमार को चौखुटिया, पीआरओ रहे मदन मोहन जोशी को सोमेश्वर तो देवेंद्र नेगी को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

बलवीर सिंह को ताड़ीखेत से सल्ट, बृजमोहन भट्ट को बेस से ताड़ीखेत, मनोज कुमार को कोतवाली अल्मोड़ा से थाना सल्ट, सरोज कंबोज को कोतवाली रानीखेत से थाना सल्ट, मीना आर्य को भतरौंजखान से कोतवाली द्वाराहाट, हेमा कार्की को कोतवाली रानीखेत से लालकुर्ती रानीखेत चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक दिनेश नाथ महंत को देघाट से दन्यां थानाध्यक्ष, अजेंद्र प्रसाद को कोतवाली अल्मोड़ा से देघाट थानाध्यक्ष, सुनील सिंह बिष्ट को चौखुटिया से धौलछीना थानाध्यक्ष, प्रमोद पाठक को सल्ट से लमगड़ा थानाध्यक्ष, कश्मीर सिंह को सोमेश्वर से सल्ट थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अवनीश कुमार को द्वाराहाट से भतरौंजखान थानाध्यक्ष, राहुल राठी को लमगड़ा से पीआरओ प्रभारी साइबर सैल एएनटीएफ पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा, विजय सिंह नेगी को धौलछीना से कोतवाली द्वाराहाट, सतीश चंद्र कापड़ी प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय को कोतवाली अल्मोड़ा का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।
एसएसपी ने कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें