फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ढूंगाधारा सड़क पर पेड़ गिरने से डेढ़ घंटे बाधित रहा यातायात

Sun, 10 Aug 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ढूंगाधारा मोटर मार्ग पर सुबह एक पेड़ गिर गया। इससे मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को अंधड़ के दौरान ढूंगाधारा मार्ग पर इनकम टैक्स कार्यालय के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया। इससे मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। लोगों ने 9.12 बजे इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। सूचना के तत्काल बाद फायर सर्विस रेस्क्यू यूनिट मौके पर पहुंची। वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग से हटाया। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ। सड़क बंद रहने के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फायर सर्विस रेस्क्यू यूनिट में लीडिंग फायरमैन किशन सिंह, अजय कुमार, धीरेंद्र सिंह, चांदनी, आकांक्षा डसीला, भावना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें