फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ताड़ीखेत से भाजपा ने विमला रावत को बनाया ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी

Sun, 10 Aug 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण और द्वाराहाट के बाद भाजपा ने तीसरी सूची में ताड़ीखेत से भी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजिका विमला रावत पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। शुक्रवार को रानीखेत पहुंचे पार्टी पर्यवेक्षकों ने विमला रावत और बबली मेहरा के नाम हाईकमान को भेजे थे जिनमें से विमला रावत के नाम पर मुहर लगी। विमला रावत संगठन में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गढ़स्यारी धन सिंह रावत की पत्नी हैं। वर्तमान में वह भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजिका और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भी हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में जिला पंचायत सदस्य चुने जाने से शुरू हुई। उसी वर्ष उन्हें जिला नियोजन समिति का सदस्य बनाया गया। 2013 में वह भाजपा महिला मोर्चा की अल्मोड़ा जिला मंत्री बनीं और 2016 में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। वर्ष 2018 से वह कुमाऊं संयोजिका के पद पर कार्यरत हैं और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व भी निभा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें