अल्मोड़ा। रोडवेज की टनकपुर को संचालित एकमात्र सेवा का संचालन स्थगित रहा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय स्थित परिवहन निगम डिपो से टनकपुर को बस सेवा संचालित होती है। शनिवार को बस सेवा का संचालन स्थगित रहा। इस कारण टनकपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस रूट पर रोडवेज की एकमात्र बस सेवा चलती है। इसके अलावा दूसरी सेवा नहीं है। एकमात्र बस का संचालन रद्द होने पर यात्रियों को टनकपुर जाने के लिए कई बार वाहन बदलने पड़ते हैं। यात्रियों ने बसों का नियमित संचालन करने की मांग की।
इधर एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि स्थगित सेवा का संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद