फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिक्षक-कर्मचारियों ने यूपीएस गजट की प्रतियां फूंकी

Wed, 29 Jan 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का जमकर विरोध किया गया। शिक्षकों और ब्लॉक के कर्मचारियों ने इसके विरोध में यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और यूपीएस गजट की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी शीतलापुष्कर मैदान में जुटे, जहां से जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए यह जुलूस द्वाराहाट बाजार के मुख्य चौराहे पर पहुंचा। शिक्षक-कर्मचारियों ने सभा की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पहले सरकार ने एनपीएस लागू करके शिक्षक-कर्मचारियों का शोषण किया है और अब यूपीएस लाकर शोषण करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपीएस का विरोध जारी रखा जाएगा और इस आंदोलन को सभी शिक्षक व कर्मचारी संगठन संगठित होकर मुकाम तक पहुंचाएंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि पुरानी पेंशन लागू होने तक आंदोलन चलेगा। इसके बाद शिक्षक-कर्मचारियों ने मुख्य चौराहे पर यूपीएस के गजट की प्रतियां फूंकीं। इस विरोध कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल कृष्ण आर्य और संचालन ब्लॉक सचिव नंदाबल्लभ मैनाली ने किया। इसमें दीप चंद्र, गोविंद सिंह, पूजा गोस्वामी, धीरज जोशी, रेखा पंत, बीना पांडे, डॉ. विकास पलाधी, डॉ. बलवंत सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र, हरि कृष्णा, मनोज अधिकारी, रंजना उपाध्याय, प्रकाश रौतेला आदि अनेक शिक्षक-कर्मचारी शामिल हुए।
स्याल्दे और देघाट में भी फूंकीं प्रतियां
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। यहां पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के बैनर तले क्षेत्र के सराईखेत, देघाट, गुमटी समेत स्याल्दे ब्लॉक मुख्यालय पर शिक्षक-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर यूपीएस का विरोध किया और यूपीएस गजट नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाईं। कार्यक्रम में स्याल्दे क्षेत्र के संगठन मंत्री कविंद्र उप्रेती, जीवन चंद्र जोशी, बचगिरी, रमेश नेगी, रमेश तिवारी, ब्लॉक और तहसील कार्यालय के रमेश किरोला, संतोष गुप्ता, मीना जोशी, लोकेश आदि कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। देघाट क्षेत्र में यूपीएस का विरोध हुआ और गजट की प्रतियां फूंकीं। इस विरोध में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, नारायण सिंह मेहरा, हरीश रजवार, बाला दत्त पांडे, मथुरा दत्त, हरिश चंद्र आदि मौजूद रहे। कर्मचारियों और शिक्षकों ने इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें