फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिलों में पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए

Thu, 22 May 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बुधवार को नगर निगम सभागार में बैठक हुई। वक्ताओं ने प्रत्येक जिले में पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड की स्थापना करने की मांग की। उन्होंने पैरामिलिट्री कर्मियों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब पैरा मिलिट्री फाेर्स का जवान फौजी की तरह दिन रात ड्यूटी देता है, फिर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान को सैनिक की तरह सुविधाएं क्यों नहीं। पूरे देश में आज समिति पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के हक के लिए लड़ रही है। जब तक हक नहीं मिलेंगे, समिति चुप रहने वाली नहीं। सौतेले व्यवहार को सहन नहीं किया जाएगा। पैरा मिलिट्री फोर्स से सेवानिवृत्त होने वाले जवानों के उत्थान के लिए जिला स्तर पर पैरा मिलिट्री सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने पैरामिलिट्री जवानों को विशेष वेतन स्वीकृत करने, हल्द्वानी में स्वीकृत केंद्रीय स्वास्थ्य योजना की शीघ्र स्थापना करने की मांग की। ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया। तय हुआ कि अगली बैैठक अगस्त में होगी। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी और संचालन रूप सिंह बिष्ट ने किया।





पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति के तारा अध्यक्ष, दीवान बने सचिव


अल्मोड़ा। समिति के जिला कार्यकारणी के चुनाव में तारा दत्त शर्मा अध्यक्ष, किशोर सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष, दीवान सिंह बोरा सचिव, किशन सिंह खनी कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारणी के 11 सदस्यों के मनोनयन का अधिकार अध्यक्ष को दिया गया। वहां दरबान सिंह बोहरा, हेमंत कुमार पंत, हर्षवर्धन चौधरी, जगदीश चंद्र, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, आरपी जोशी, दिवान सिंह बिष्ट, हीरा सिंह रावत, किशन मेहता, श्याम सिंह, गणेश बिष्ट, आरसी खुल्बे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें