फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: केमू की दो बसों में 30-30 की जगह 35-35 सवारियां बैठाईं

Sun, 04 May 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सड़क हादसों और जागरूकता अभियान के बावजूद वाहन चालक लापरवाह बने हैं। चेकिंग के दौरान केमू की दो बसों में क्षमता से पांच-पांच और दो बोलेरो में क्षमता से दो-दो सवारियां अधिक बैठाईं थीं। चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की संस्तुति की गई।
विज्ञापन


हादसों के बावजूद चालक सबक लेने को तैयार नहीं हैं। इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पांडे ने टीम के साथ रविवार को नगर क्षेत्र के करबला, लोधिया और चौसली में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही केमू की एक बस को रोक कर तलाशी ली तो उसमें 30 की जगह 35 सवारियां बैठाईं मिलीं। इस दौरान केमू की ही दूसरी बस में भी 30 की जगह 35 सवारियां बिठाईं मिलीं। हल्द्वानी से बेड़ीनाग जा रही दो बोलेरो में सात-सात सवारी क्षमता के बावजूद नौ-नौ सवारियां बिठाईं गईं थीं।
क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट का चालान कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की संस्तुति की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 25 चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। चेकिंग के दौरान इंटरसैप्टर टीम में हेमंत, ललित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिक सवारी बैठाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी थानाध्यक्षों, यातायात निरीक्षक, इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें