फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अपर सचिव ने लीलियम की खेती को सराहा

Sun, 04 May 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अपर सचिव, पेयजल, गृह विभाग अपूर्वा पांडेय ने धौलादेवी विकासखंड का भ्रमण किया। उन्होंने विकासखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय एवं राज्य स्तर के कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गैराड मल्ला के भ्रमण के दौरान सचिव ने महिला समूह की ओर से किए जा रहे लीलियम पुष्प की खेती की सराहना की। उन्हें इसके विस्तार और मार्केटिंग के लिए विशेष प्रयास करने को प्रोत्साहित किया। समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
जागेश्वर स्थित रीप (ग्रामोथान) के आउटलेट के निरीक्षण में महिला समूहों को स्थानीय उत्पादों के विपणन को प्रोत्साहित करने एवं कुछ विशिष्ट उत्पाद जो क्षेत्र की पहचान से जुड़े हों, उनको प्रमुखता से स्थान देने के निर्देश दिए। बांस एवं हस्तशिल्प के उत्पादों की सराहना की। भ्रमण के दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें