फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पानी ने किया परेशान इतना कि लोगों का चढ़ गया पारा

Mon, 28 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा/ द्वाराहाट। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जल संकट गहराने लगा है। पेयजल किल्लत से आक्रोशित मैनोली के ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय द्वाराहाट का घेराव कर प्रदर्शन किया। पेयजल संकट दूर न होने पर छह मई से मैनोली में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

द्वाराहाट विकासखंड के ग्राम पंचायत कुई के राजस्व गांव मैनोली में लंबे समय से जल संकट बना है। सोमवार को ग्रामीणों ने द्वाराहाट स्थित जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पूर्व मैनोली में जल संस्थान ने पानी की टंकी बनाई। गांव तक पेयजल लाइन भी बिछाई है। टंकी में पानी भी सुचारू रूप से आ रहा है। इसके बावजूद ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया कि विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के तहत गांव को नहीं जोड़ा है। इस कारण पानी की अधिक दिक्कत हो रही है। करीब 150 की आबादी जल संकट से परेशान है।
ये रहे शामिल
वहां पर नवीन मैनाली, ओम प्रकाश, दयाल चंद्र, तारा दत्त, लीलाधर, बाला दत्त, रमेश चंद्र, गंगा देवी, पुष्पा, गीता, कमला, दीपा, खीमानंद, लीला देवी, गिरीश चंद्र, गोपाल दत्त, दीपा देवी, हंसी देवी, कैलाश चंद्र, नवीन उपाध्याय, पार्वती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर फल्टियां, भेटुली क्षेत्रों में दो टैंकरों से 3000 लीटर पानी वितरित किया गया। प्रभावित इलाकों में लोगों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी।-रजत लोहिया, एई जल संस्थान अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा जिले की 5000 की आबादी भी प्रभावित
इधर नगर के मकेडी, पूर्वी पोखरखाली, खत्याडी आदि इलाकों में जरुरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा लमगड़ा ब्लाक के शहरफाट, लमगड़ा बाजार , भांगादेवली और धौलादेवी विकासखंड के जग्यूड़ा, तोली, मनिआगर में भी जल संकट बना हुआ है। जिले में करीब पांच हजार से अधिक आबादी परेशान है। जल संस्थान ने धौलादेवी बलाक के फल्टियां और ताकुला ब्लाक के भेटुली में दो पेयजल टैंकरों से तीन हजार लीटर वितरित किया। पेयजल टैंकर पहुंचते ही लोग पानी के लिए टूट पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें