बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के पुड़कुनी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए धन आवंटित करने की मांग की।
ग्रामीण निवर्तमान बीडीसी मेंबर तारा सिंह बघरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि दो सितंबर 2024 में आपदा के दौरान उनके गांव की पेयजल लाइन और चैंबर क्षतिग्रस्त हो गया था। जल संस्थान ने वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति की व्यवस्था की थी लेकिन गांव के 80 परिवारों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। वहां पर विशन सिंह लुम्याल, इंद्र सिंह, रतन सिंह आदि थे।