फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फूटा में विकास कार्यों के लिए विधायक मेहरा ने की पांच लाख की घोषणा

Sun, 27 Apr 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। मल्ला सालम के जीआईसी बसंतपुर में हुई जनसभा में उन्होंने ग्राम पंचायत फूटा में विकास कार्य के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने जीआईसी बसंतपुर के जीर्णशीर्ण भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल भवन के जीर्णोद्धार के लिए शासन स्तर पर वार्ता कर नए भवन निर्माण के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्कूल में शौचालय नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। स्वजल विभाग के अधिकारियों को स्कूल में शीघ्र शौचालय का निर्माण करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने विधायक से राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में एकमात्र एएनएम के अधिक समय तक अनुपस्थित रहने की शिकायत की।
चिकित्सालय में चिकित्सक की तैनाती करने, राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक की नियुक्ति करने, चेलछीना-जैती मार्ग का निर्माण करने की मांग की। मेहरा ने कहा कि चेलछीना जैंती मार्ग उनके सड़क निर्माण में प्राथमिकता से है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्रीय जनता द्वारा जो भी समस्याएं उठाई गई है उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लोगों से लाभ उठाने की अपील की। कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहां पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मेहरा, दयाल नेगी, श्याम नारायण पांडे, पूर्व प्रधान खेमानंद पालीवाल, प्रकाश चंद्र आर्य, कुंवर सिंह नेगी, प्रताप सिंह नेगी, अमरनाथ सिंह बोरा, मनोहर पांडे, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें