फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उद्यमिता को आत्मसात कर अच्छा उद्यमी बनें छात्र-छात्राएं

Wed, 09 Apr 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में आयोजित 12 दिनी उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) के समापन पर वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से उद्यमिता को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के युवा कल के भविष्य हैं। इसलिए उन्हें अपनी पूरी उर्जा का प्रयोग भविष्य संवारने में करना चाहिए ताकि वह समाज में एक अच्छा उद्यमी बन सकें।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभवों को साझा किया। ईडीपी की डेली कॉर्डिनेटर कुसुम जोशी ने 12 दिनी कार्यक्रम की जानकारी दी। नोडल अधिकारी डॉ. वसुंधरा लसपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक अहम अवसर है। प्राचार्य प्रोफेसर एलपी वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे छात्रों को अपने कौशल और ज्ञान में वृद्धि करने में मदद मिलेगी। सह प्राध्यापक डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी ने सवालों के जवाब दिए। वहां डॉ. सीमा प्रिया, अनुज कुमार, कमल सिंह बनकोटी, विनोद रतन, हेमंत सिंह मनराल आदि महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें