फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कूड़ेदान बना बंदरों का अड्डा, हटाने की मांग

Wed, 09 Apr 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के चर्च के समीप से ढूंगाधारा को जोड़ने वाले डॉ. तुलाराम जोशी मोटर मार्ग में बनाए गए कूड़ेदान को लोगों ने हटाने की मांग की। इस मामले में लोग मेयर अजय वर्मा से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग में बनाए गए कूड़ेदान पर बंदरों का झुंड बैठा रहता है। बंदर कूड़े को बिखेर देते हैं। इससे यह सड़क पर गंदगी और नालियों को चोक कर रहा है। छोटे बच्चों को अकेला देख कर बंदर उन पर हमला कर देते हैं।
लोगों ने कहा कि नगर निगम का कूड़ा वाहन इसी रास्ते से गुजरता है। वहां पर वाहन कुछ देर रुकता है। ऐसे में लोग कूड़ा वाहन में कूड़ा डाल सकते हैं। वहां पर पूजा भट्ट, मोहन भट्ट, बीना जोशी, मुकेश जोशी, तरुण पांडे, गिरीश जोशी, गौरव जोशी, पूजा, दीपिका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें