फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एनएच चौड़ीकरण की जद में आए घर, लोगों में आक्रोश

Thu, 03 Apr 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शैल से पांडेखोला तक नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का लोगों ने विरोध किया है। उन्होंने जिला संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और जिलाध्यक्ष महेश नयाल के माध्यम से केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि एनएच चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों के घरों को चिह्नित किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों ने बताया कि हाल में ही नेशनल हाईवे के कर्मचारियों ने चिह्नांकन की प्रक्रिया शुरू की है जिसमें उनके घरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इससे कई लोग बेघर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य परिवहन मंत्री बनने के बाद अजय टम्टा ने पहाड़ों में सड़क चौड़ीकरण को लेकर नियमों में संशोधन करने की बात कही थी ताकि स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासनों के बावजूद प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य कपिल मल्होत्रा, शैल के प्रशासक हरेंद्र शैली, पार्षद अमित साह, ज्योति साह, अर्जुन सिंह बिष्ट, मुन्नी तिवारी, कमल तिवारी, विनोद जोशी, अनिल शैली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें