फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: समस्याओं के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना

Tue, 01 Apr 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोसी में पुल का निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले एकजुट लोगों ने नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने खूंट-धामस-रौन डाल सड़क को अल्मोड़ा से जोड़ने वाली सड़क पर डामरीकरण करने, कोसी नदी पर पुल का निर्माण करने और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था करने की मांग के लिए सरकार को 15 दिन का समय दिया था। समय सीमा खत्म होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। संगठन के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन कभी महोत्सवों के नाम पर तो कभी सरकार के तीन साल पूरे होने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा लेकिन जन समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी। वहां जगत प्रसाद, अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान मदन सिंह बिष्ट, जोगा सिंह कनवाल, पूरन सिंह, गिरीश नाथ गोस्वामी, दीपक आर्य, देवेंद्र मेहता, आशीष जोशी, हिमांशु कांडपाल, भूपेंद्र सिंह वल्दिया आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें