फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल अल्मोड़ा में फिजिशियन की तैनाती

Tue, 01 Apr 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक और फिजिशियन की तैनाती हुई है जिसका लाभ मरीजों को मिलेगा। अब दो फिजिशियन की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब तक एकमात्र फिजिशियन तैनात थे। उनके अवकाश और शिविर में जाने से यहां बुखार, सर्दी जुकाम आदि के मरीजों को उपचार न मिलने से उन्हें निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब यहां एक अन्य फिजिशियन की तैनाती हुई है। मंगलवार को फिजिशियन डॉ. शिवानी ने कार्यभार ग्रहण किया। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि दो फिजिशियन की तैनाती होने से मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें