फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शराब की दुकान के खिलाफ कौसानी में निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Wed, 26 Mar 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कौसानी में शराब की दुकान के खिलाफ लक्ष्मी आश्रम के बैनर तले एकजुट महिलाओं ने प्रदर्शन किया। लक्ष्मी आश्रम से कौसानी बाजार तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन


कौसानी चौराहे में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए लक्ष्मी आश्रम की संचालिका नीमा वैष्णव ने कहा कि कौसानी को महात्मा गांधी, सरला बहन, सुमित्रानंदन पंत जैसे महान विभूतियों के लिए जाना जाता है। यहां शराब की दुकान खुलना दुर्भाग्य पूर्ण है। 1970 के दशक में राधा दीदी शराब आंदोलन के दौरान पौड़ी जेल में भी रहीं। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मुमुक्षु ने कहा कि कौसानी में आने वाले पर्यटक शराब से उत्पन्न अशांति का संदेश ले जाएंगे। उत्तरकाशी से पहुंची अर्चना बहुगुणा ने कहा कि अहिंसक रूप से शराब के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। दुकानों में अवैध रूप से बिकने वाली शराब पर प्रशासन को प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन


ये रहे शामिल
जुलूस और प्रदर्शन में नीमा वैष्णव, बसंती बहन, कांति भट, शोभा बहन, रेखा पांडे, गिरीश तिवारी, गोपाल, पार्वती देवी, अर्चना बहुगुणा, सेवानिवृत्त शिक्षिका बबली जोशी, प्रभा दोसाद, महिला मंगद दल की अध्यक्ष हीरा रावत, अरुण तिवारी, थ्रीस जोशी, बीडी जोशी, बच्ची गिरी गोस्वामी शामिल रहे।
विज्ञापन




फोटो- 26एएलएम29पी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें