फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी, आरोप लगाए

Wed, 26 Mar 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। निकटवर्ती बिनसर धाम सोनी में सोनी, देवलीखेत और जालीखान में शराब की दुकान खोलने के विरोध का क्रमिक अनशन बुधवार को 7वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती के नेतृत्व में यह आंदोलन चल रहा है। बुधवार को आंदोलनकारियों ने जिला आबकारी अधिकारी अल्मोड़ा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन उपाध्याय ने शराब के ठेके खोलने के निर्णय का कड़ा विरोध किया, जबकि सेवानिवृत्त श्याम दत्त पपने ने जनचेतना जागृत करने और शांतिपूर्ण आंदोलन की जरूरत पर जोर दिया। हिमांशु आर्या ने घोषणा की कि जब तक शराब की दुकानें निरस्त नहीं होतीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को नवीन प्रकाश, हरीश उपाध्याय, खेम चंद्र उपाध्याय, चेतन बिष्ट, दिव्या रावत, जानकी देवी आदि लोग आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें