फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज स्टेशन पर बड़ी संख्या में उमड़े यात्री, बसों की रही किल्लत

Mon, 17 Mar 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली पर्व के बाद प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज ने दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया। केमू की बसों में भी यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीण रूटों पर बसों और टैक्सियों की सीमित आवाजाही से यात्री परेशान रहे। होली के बाद प्रवासी अब अपने कार्यस्थलों को लौटने लगे हैं। सोमवार सुबह से यात्रियों के गंतव्य को लौटने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, देहरादून, जयपुर समेत अन्य शहरों को काफी संख्या में प्रवासी जा रहे हैं।
यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसें कम पड़ गई। ऐसे में देहरादून और दिल्ली रूट पर रोडवेज ने अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन किया। केमू स्टेशन पर भी यात्रियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। इधर दन्यां, भनोली, शहरफाटक, सोमेश्वर रूट पर शाम को सीमित वाहन संचालित होने से यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा। रोडवेज के एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने लिए दो अतिरिक्त सेवाएं संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें