फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब में फिर दरका पहाड़, हाईवे बंद

Fri, 24 Jan 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। इस वजह से भारी तादाद में मलबा सड़क पर आ गिरा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। जेसीबी लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने मलबा हटाया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे तक हाईवे पर यातायात सामान्य गति से चल रहा था। करीब साढ़े सात बजे मलबा अचानक गिरने लगा। पहले रुक-रुक कर मलबा और पत्थर गिरने शुरु हुए लेकिन थोड़ी देर बाद ही पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरने लगा।
विज्ञापन

मलबा आ जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई महेंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में अधिकारियों ने जेसीबी लगवाकर मलबे को हटवाया। दोपहर बाद करीब दो बजे क्वारब में वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि दोपहर बाद से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।
लेकिन मौके पर एहतियात के तौर जेसीबी तैनात रखी गई है। अगर भू-स्खलन होगा तो तत्काल मलबा हटाकर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें