फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी, नहर को ही बना दिया डंपिंग जोन

Mon, 13 Jan 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। करीब साढ़े चार साल पहले गठित चौखुटिया नगर पंचायत के लिए पहली बार चुनाव हो रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में समस्याओं की भरमार है। समाधान के नाम पर धीमी कार्रवाई ने लोगों को काफी निराश किया है। यहां समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। आज तक यहां कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। यह व्यवस्था अभी तक द्वाराहाट नगर पंचायत के भरोसे चल रही है। नगर के मध्य बह रही नहर को लोगों ने डंपिंग जोन बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन

जंगली जानवरों और बंदरों के उत्पाद को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। आवासीय क्षेत्रों की टूटीं सड़कें लोगों की समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा रही हैं। तेंदुए के आतंक के बीच कई क्षेत्रों को स्ट्रीट लाइटों का इंतजार है। क्षेत्र के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नया जनप्रतिनिधि जो भी आए वह जनता से तालमेल बनाकर समस्याओं का समाधान करे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें