फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: किसानों को पुराना कीटनाशक पर निर्मला ऑर्गेनिक्स को किया ब्लैकलिस्ट

Sun, 17 Nov 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भिकियासैण ब्लॉक में किसानों को एक्सपायरी कीटनाशक बांटने के मामले में अल्मोड़ा के कृषि रक्षा अधिकारी आनंद गोस्वामी ने निर्मला ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। गोस्वामी ने कहा कि कंपनी ने किसानों को गुमराह किया है और विभाग की छवि को भी धूमिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने इस धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए अल्मोड़ा जिले में निर्मला ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की सभी सप्लाई पर तत्काल रोक लगाने और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश जारी किया है। यह मामला तब सामने आया जब 2017 में बने और 2019 में कालातीत हो चुके कीटनाशकों पर नई पैकिंग के जरिये 2023 की निर्माण तिथि और 2025 की वैधता दिखाकर किसानों को वितरित किया गया। इस प्रकरण ने न केवल किसानों को नुकसान पहुंचाया बल्कि विभाग की साख पर भी सवाल खड़े किए हैं। मामले को लेकर कुमाऊं के संयुक्त कृषि निदेशक पीके सिंह ने पुरानी जांच समिति को भंग कर एक नई समिति का गठन किया है। समिति मामले की उच्च स्तरीय जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें