फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राम राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन

Sun, 17 Nov 2024 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट के रामलीला कमेटी विजयचौक में राज्याभिषेक का दृश्य।
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आदर्श रामलीला कमेटी विजयचौक की रामलीला का समापन राम राज्याभिषेक के साथ हुआ। इसमें श्रीराम का विधिवत रूप से राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा पांडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला के अंतिम दिन रावण वध, सीता की अग्निपरीक्षा, रावण का संदेश, विभीषण का राज्याभिषेक, अयोध्या में उत्सव, भरत मिलाप, राज्याभिषेक के प्रसंग मंचित हुए। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। रामलीला कमेटी की ओर से सभी पात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, दीवान सिंह रौतेला, हीरा सिंह रौतेला, पद्मा दत्त भट्ट, गोपाल सिंह रौतेला, हरीश त्रिपाठी, योगेश उपाध्याय, बिट्टू त्रिपाठी, भरत लाल साह, हरीश रौतेला, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें