सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मुख्य बाजार की सड़क लोक निर्माण विभाग ठीक नहीं कर पा रहा है। सड़क का डामर उखड़ चुका है। इतने बड़े गड्ढे बन चुके हैं कि हल्की बारिश में भी सड़क पर तालाब बन रहा है।
लंबे समय से सोमेश्वर मुख्य बाजार में सड़क की स्थिति खराब है। एक तरफ कुछ जगहों पर डामर उखड़ने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और दूसरी तरफ निकासी नालियां बंद हो चुकी हैं। ऐसे में बारिश होते ही सड़क तलैया बन जाती है। ऐसे में पैदलराहियों को ही नहीं बल्कि वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कतें हो रही हैं। लोग कई बार लोक निर्माण विभाग का ध्यान इस ओर खींच चुके हैं लेकिन हालात जस के तस बने हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर भी यही स्थिति बनी है जहां कीचड़ और पानी भरा हुआ है। कई राहगीर इस जगह पर फिसल कर चोटिल हो चुके हैं।