फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीआईसी गैरखेत में नियमित शिक्षकों के आठ पद रिक्त

Sat, 28 Jun 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी गैरखेत में नियमित शिक्षकों के आठ पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान पढ़ाने के लिए न तो नियमित शिक्षक हैं और न ही अतिथि शिक्षक है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को विज्ञान का ज्ञान नहीं मिल रहा है।
स्कूल में प्रवक्ताओं के 10 पद स्वीकृत हैं। स्कूल में हिंदी और गणित विषय में ही नियमित प्रवक्ता है। इतिहास, संस्कृत, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान में अतिथि प्रवक्ता तैनात हैं। जबकि भौतिक विज्ञान में अतिथि प्रवक्ता भी नहीं है। ऐसे में इस विषय की पढ़ाई करने में छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एलटी संवर्ग में गणित विषय शिक्षक के रिक्त पद के सापेक्ष अतिथि शिक्षक नियुक्त कर काम चलाया जा रहा है। स्कूल की चहारदीवारी भी अधूरी है। छुट्टी के बाद लावारिस पशु स्कूल में घुस जाते हैं और स्कूल की फुलवारी को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें