फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मानक 569 प्राध्यापकों का नियुक्त किए हैं महज 85

Wed, 09 Jul 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में यूजीसी के मानकों के मुताबिक प्राध्यापकों की तैनाती नहीं हो सकी है। मानक के मुताबिक चारों परिसरों में 569 प्राध्यापक होने चाहिए लेकिन इन परिसरों में केवल 85 प्राध्यापक ही तैनात हैं। अतिथि शिक्षकों पर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा है।
विज्ञापन

अब चार साल बाद यहां 55 स्थायी शिक्षकों की तैनाती होगी। एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत परिसर में वर्तमान में महज 85 स्थायी प्राध्यापक तैनात हैं।
राहत भरी खबर है कि विवि के अस्तित्व में आने के चार वर्ष बाद अब पहली बार अल्मोड़ा परिसर में रिक्त और आवासीय विवि रिक्त पदों में 55 प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी। इसके लिए जल्द विज्ञप्ति जारी की जाएगी। विवि प्रबंधन के मुताबिक चारों परिसरों में नए पदों के सृजन के लिए प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर चारों परिसरों में स्थायी प्राध्यापकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें