अल्मोड़ा। क्वारब-पेटशाल मार्ग सर्वे वाले स्थान पर बनाने को लेकर क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया।
चेतावनी दी कि अगर सड़क बनाने के लिए सर्वे अन्य स्थान पर किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। बुधवार को ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर कहा कि शासन ने क्वारब-पेटशाल मार्ग का सर्वेक्षण नदी किनारे किया है।
इससे सड़क से समीप के गांवों को इसका लाभ मिलेगा। इससे गांवों से शहर की दूरी कम होगी। वहीं पर्यटन को भी गति मिलेगी।
कहा कि बख, खेर्दा, अनरियाकोट, ढौरा, छाना, छीड़ा परखेत, चौखुड़िया, उज्यौला, मल्ली चौनली, टाटिक, बिरौड़ा, पिठोनी, पलना, बजवाड़, हूना, कुन्युड़ा, रतखान, चौमू, कलसीमा, गंगापानी, उल्सेटी, भैसोडा, सिमल्टी गांवों ने सर्वसम्मति से सर्वे को उचित बताया है।
कहा कि अगर इस मोटर मार्ग का सर्वे अन्यत्र किया जाता है तो ग्रामीणों इसका विरोध करेंगे। यहां कमल सिंह अधिकारी, प्रकाश प्रसाद आर्या, हेम कुमार, ललित प्रसाद टम्टा, भानु अधिकारी, आनंद अधिकारी, सुधीर कुमार, शिवानी बिष्ट आदि मौजूद रही।