फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 05 Nov 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने पेंशन बढ़ाकर बीस हजार करने, वंचित रह गए लोगों का चिह्नीकरण करने, क्षैतिज आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को चौघानपाटा के समीप गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि जिन राज्य आंदोलनकारियों ने जेलों में रहकर पुलिस का दमन और प्रताड़ना सही उनमें से कइयों का चिह्नीकरण नहीं किया गया है। उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को शीघ्र लागू करें और पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार बढ़ते पलायन की रोकथाम के लिए ठोस नीति बनाए। वक्ताओं ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री ने राज्य में भू कानून लागू करने का शिगूफा छेड़ा है तब से बाहरी लोगों द्वारा भूमि खरीदने की बाढ़ सी आ गई है।
इस दौरान धरना प्रदर्शन में राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानंद डालाकोटी, महेश परिहार, शिवराज बनौला, बसंत बल्लभ जोशी, बहादुर राम, सुंदर सिंह, गोपाल सिंह बनौला, विशंभर पेटशाली, दिनेश चंद्र शर्मा, मोहन सिंह भैसोड़ा, पान सिंह, तारा दत्त तिवारी, कैलाश राम, गोविंद राम, दौलत सिंह बगडवाल, सुशील चन्द्र, तारा दत्त भट्ट, जीवन चंद्र उप्रेती, हेम चंद्र जोशी, कृष्ण चंद्र डालाकोटी, दीवान सिंह, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें