फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दिल्ली रूट पर यात्री बढ़ी, रोडवेज ने अतिरिक्त बस चलाई

Tue, 05 Nov 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिवाली के बाद प्रवासियों के लौटने का क्रम जारी है। दिल्ली रूट पर यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रही। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रोडवेज ने दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बस का संचालन किया।
विज्ञापन


दिवाली मनाने के लिए घर आए प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी काफी संख्या में यात्री गुरुग्राम, चंडीगढ़, लखनऊ समेत अन्य शहरों को लौटे। सुबह से ही स्टेशन में यात्रियों की भीड़ रही। दिल्ली रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसें कम पड़ गईं। ऐसे में परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त बस का संचालन किया। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिली। इधर केमू स्टेशन में भी यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज मोहन राम ने बताया कि दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें