फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खर्ककानातोली, दुलम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित

Fri, 08 Aug 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनों के अब तक दुरुस्त नहीं होने से कपकोट तहसील क्षेत्र के छह गांवों की बिजली बहाल नहीं हो सकी है। नगर क्षेत्र में हाई वोल्टेज के कारण भी लोगों को परेशानी है।
विज्ञापन

खर्ककानातोली गांव की बिजली तीन दिन से बाधित है। पेड़ गिरने से यहां की बिजली लाइन को काफी नुकसान हुआ है। दुलम और आसपास के चार गांवों की बिजली लाइन भी भूस्खलन की चपेट में आ गई। बैसानी, जगथाना गांव की बिजली लाइन को विभाग ने दुरुस्त कर क्षेत्रवासियों को राहत दी है।
कपकोट नगर क्षेत्र में बीते दिनों वोल्टेज बढ़ने से हरिमोहन सिंह, केवलानंद जोशी, राम सिंह, किशन सिंह, जगत सिंह, दिलीप सिंह आदि के फ्रिज, वाशिंग मशीन, बल्ब, पंखे, डिश एंटीना के रिसीवर आदि जल गए। एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि हाई वोल्टेज की समस्या दो दिन पहले आई थी। इसे ठीक कर दिया था। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर तार जोड़े जा रहे हैं। जल्द बिजली बहाल होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें