बागेश्वर। जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने प्रांतीय और मंडलीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि अभी तक 2022 से बड़े मानदेय का एरियर नहीं मिला है।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि खरेही पट्टी के कुछ कर्मचारियों को 24 वर्ष से ईपीएफ का भुगतान उनके खाता में नहीं हो सका है। 35 कर्मचारियों का सितंबर और अक्टूबर का ईपीएफ जमा नहीं किया गया है।
लंबे समय से ईपीएफ का मामला लटका हुआ है जिससे कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने मानदेय भुगतान को महीने की 10 तारीख तय करने की मांग की। साप्ताहिक अवकाशों का भुगतान, आउटसोर्स ठेका प्रथा समाप्त करने, श्रमिकों को नियमित करने की मांग की।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार, महामंत्री मंगेश लखेड़ा, मंत्री सुरजीत डोबियाल, प्रचार मंत्री पुरन चंद, गिरीश चंद्र, चंद्र मोहन खत्री, आशीष द्विवेदी, सुरेश चंद्र, कुशाल सिंह रावत, गणेश गोस्वामी, संजय कुमार, सुरेश टम्टा, आनंद सिंह मेर, नवीन चंद्र, हेमंत कुमार, नईम मोहम्मद मौजूद रहे। संवाद