सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर में रविवार को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत को बर्बाद किया। किसानों के खेतों में उगी सब्जियां, फल, फूल ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गए। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रविवार को सोमेश्वर के अजुनराठ, भानाराठ, नारतोली सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश और भारी ओलावृष्टि के चलते किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई है। भारानाठ निवासी कुंदन सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि से उनकी पूरी फसल नष्ट हो गई। उनके लिए अब संकट पैदा हो गया है।
कहा कि किसान पूरी मेहनत और पूंजी लगा कर फसलें उगाते हैं लेकिन कभी सूखा तो कभी ओलावृष्टि के कारण किसानों के सामने अपनी फसलें बचाने और भविष्य में खेती करने को लेकर गंभीर चुनौती है।
कहा कि प्रशासन और कृषि विभाग के मुताबिक किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि किसानों को राहत पहुंच सके।