फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, बसों की रही किल्लत

Sun, 16 Mar 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली पर्व के समापन के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। बस स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ के चलते रूटों पर बसें कम पड़ गईं।
विज्ञापन

रोडवेज ने मैदानी रूटों पर तीन अतिरिक्त सेवाएं संचालित कीं। स्टेशन पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। भीड़ के चलते कई लोग बसों में नहीं चढ़ पाए।
होली के बाद रविवार को काफी संख्या में यात्री चंडीगढ़, गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य स्थानों को लौटे। सुबह से ही केमू, रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी। मैदानी मार्गों पर बसें कम पड़ गईं। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम रूट पर तीन अतिरिक्त सेवाएं संचालित कीं। चालकों की कमी से रोडवेज की अल्मोड़ा- बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून सेवाओं का संचालन स्थगित रहा। इधर केमू स्टेशन में भी यात्रियों की भीड़ रही। बसें पैक होकर रवाना हुईं। ग्रामीण मार्गों पर बसों और टैक्सियों की सीमित आवाजाही होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर बस पहुंचते ही लोग उसमें टूट पड़ते थे। भीड़ के चलते कई यात्री बस में नहीं चढ़ पाए। रोडवेज के एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम रूट पर तीन अतिरिक्त बसें संचालित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें