फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बग्वालीपोखर में थाने तक पहुंची पानी की लड़ाई

Sat, 29 Jun 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के बग्वालीपोखर में पानी भरने के लिए हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। पानी भरने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई और एक पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस और जल संस्थान के अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।
विज्ञापन

बग्वालीपोखर के भंडरगांव में कुछ दिन पूर्व दो परिवारों के बीच जलापूर्ति को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष पानी लेने के लिए दूसरे पक्ष के कनेक्शन पर पहुंचा तो उसने इसका विरोध कर दिया। दूसरे पक्ष का आरोप था कि ऊपरी हिस्से में कनेक्शन खोलने से निचले हिस्से में जलापूर्ति नहीं हो रही है। जब नीचे रह रहे परिवार के लोग पानी लेने ऊपर पहुंचे तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को पुलिस को गांव पहुंचना पड़ा। टीम ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया। शुक्रवार को फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और नौबत झड़प तक पहुंच गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ चौकी पहुंचकर तहरीर दी। शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ ही जल संस्थान के अधिकारियों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।
गांवों में पानी के लिए मचा हाहाकार
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर और इसके आसपास के गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। बासुलीसेरा, गोफा, सकुनी, मेलटा, उडगल, खूनापंत, भंडरगांव, चपड़ास्थान, बग्वालीपोखर की 12 हजार की आबादी जल संकट से जूझ रही है। नलों में जलापूर्ति ठप होने से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। मेलटा के ग्राम प्रधान प्रमोद जोशी ने कहा कि जल जीवन मिशन के अनियोजित तरीके से लाइनें बिछाने से दिक्कत आई है। मुख्य लाइन से कनेक्शन दिए गए हैं तो कई लोगों ने लाइन में मोटर लगाई हैं। कहा जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच होनी चाहिए। मेलटा के प्रधान प्रमोद जोशी, सकुनी की प्रधान लता बिष्ट, पनेरगांव की प्रधान हेमा जोशी, भंडरगांव की दीपिका भंडारी, हुकुम सिंह भंडारी सहित अन्य लोगों ने जलापूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भंडरगांव में पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। टीम मौके पर भेजी गई। कमियों को देखा जा रहा है। संबंधित जेई को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। -शेखर रौतेला, एई, जल संस्थान, द्वाराहाट।
पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जल संस्थान के अधिकारियों की मौजूदगी में समझाया गया। -अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष, द्वाराहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें