अल्मोड़ा। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की बैठक गांधी पार्क में हुई। इस दौरान मिनिस्टीरियल कर्मियों ने 15 नवंबर को होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांग नहीं मान रही, अब आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को चौघानपाटा के गांधी पार्क में हुई बैठक में जिले भर के मिनिस्टीरियल कर्मी एकत्र हुए। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने कहा कि कनिष्ठ सहायक पर सीधी भर्ती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने सहित 21 सूत्री मांगों के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। कई बार शासन से इसकी मांग की गई है लेकिन अब तक सुनवाई नहीं की गई। ऐसे में कर्मचारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है। कहा कि इन सभी मांगों के लिए 15 से 30 नवंबर तक बांह पर काली पट्टी बांधकर आक्रोश जताया जाएगा। सात दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा और 14 दिसंबर को चेतना रैली निकाली जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बोरा, महेंद्र सिंह गुसाईं, टीका सिंह खोलिया, ललित मोहन भट्ट, प्रेम सिंह रावत, भगवत सिंह सतवाल, धीरेंद्र कुमार पाठक, रमेश चंद्र पांडे, गिरीश चंद्र सिंह नयाल आदि कार्मिक मौजूद रहे। संवाद