फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में वायरल इंफेक्शन के मरीज 50 फीसदी बढ़े

Tue, 17 Oct 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के बाद ठंड में इजाफा होने से अस्पतालों में वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज उमड़े। फिजिशियन से लेकर सर्जन के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

अक्तूबर का एक पखवाड़ा बीतने के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आया है। सुबह और शाम को ठंड पड़ने लगी है। सोमवार को हुई बारिश के बाद ठंड में और भी इजाफा हो गया है। मौसम में आए बदलाव से सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में सर्दी, बुखार, खांसी, वायरल इंफेक्शन के मरीजों में करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एक सप्ताह पूर्व वायरल इंफेक्शन के 20 से 35 मरीज पहुंचे थे।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 300 मरीज पहुंचे। 75 से अधिक मरीज वायरल इंफेक्शन से पीड़ित थे। ओपीडी, खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, औषधि वितरण सभी काउंटर पर मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया। बदलते मौसम का सबसे अधिक प्रभाव कम प्रतिरोधक क्षमता होने के कारण वृद्ध एवं बच्चों पर हो रहा है।
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान

- ठंडा पानी पीने से परहेज करें।
- गर्म पानी का सेवन करें।

- बाहर की खट्टी चीजें खाने से बचें।
- ताजा फलों और भोजन का ही सेवन करें।

- बारिश में भीगने से बचें।

बदलते मौसम में सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ठंड से बचाव करें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। किसी भी तरह की समस्या होने पर नजदीकी अस्पताल जाकर चिकित्सक से संपर्क करें। वायरल मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. हरीश आर्या, फिजिशियन जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें