भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। चौनलिया पॉलीटेक्निक में दो दिनी खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रधानाचार्य जेसी पांडेय ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शेखर चंद्र, 200 और 1500 मीटर दौड़ में चेतन जोशी और 400 मीटर दौड़ में जय कडाकोटी ने प्रथम स्थान पाया।
बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पूजा कडाकोटी, डिस्कस थ्रो में किरन गोस्वामी पहले स्थान पर रहीं। इस मौके पर मोहन सिह, दर्शन असवाल, जगदीश पांडे, प्रताप सिंह, चंद्रेश रावत, गिरीश पांडे, धीरज पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
दूसरे चरण में 40 खिलाड़ियों का ट्रायल
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत शनिवार को रिक्त सीटों के लिए 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय ट्रायल लिया गया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल ने बताया कि दूसरे चरण में एथलेटिक्स, हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो और कबड्डी खेलों में चयन के लिए दौड़, वर्टिकल जम्प, मेडिसन बॉल थ्रो की शारीरिक परीक्षा में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें जीवन प्रकाश,धन सिंह धौनी, सोबन सिंह कनवाल, नंदा भाकुनी, पूनम बिष्ट, ज्योति भारती आदि निर्णायक रहे। संवाद