फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीएससी-बीकॉम के लिए अल्मोड़ा की दौड़ या पढ़ाई छोड़

Mon, 08 Jan 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लमगड़ा (अल्मोड़ा)। लमगड़ा ब्लॉक के इंटर पास युवाओं को बीएससी और बीकॉम की पढ़ाई के लिए दो विकल्प हैं। पहला घर छोड़ 35 किमी दूर एसएसजे परिसर में दाखिला और दूसरा पढ़ाई छोड़ दो। हालांकि राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में स्नातक स्तर पर कला संकाय है। कॉलेज में बीए पाठ्यक्रम पांच विषयों पर संचालित हो रहा है और पांच सहायक प्रोफेसर यहां पर तैनात हैं।
विज्ञापन

2014 में स्थापित राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में अब तक बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम, एमएससी पाठ्यक्रम को मंजूरी नहीं मिली है। कॉलेज में इस समय 230 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और वर्तमान में प्रवेश चल रहे हैं। स्थानीय युवाओं का आरोप है कि कई बार मांग के बाद भी कॉलेज में विज्ञान और काॅमर्स संकाय की स्थापना नहीं की गई है। इलाके के अधिकतर युवा निम्न मध्यवर्ग परिवार से हैं तो उनके लिए अल्मोड़ा जाकर पड़ना आर्थिक रूप से संभव नहीं है।



ये विषय हैं संचालित-
हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, शिक्षाशास्त्र,अर्थशास्त्र

कोट- महाविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। नए विषय संचालित करने का प्रस्ताव उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजा गया है, इसे स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. उषा रानी, प्राचार्य, लमगड़ा महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें