फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चार रुट पर छह माह से नहीं चलीं अल्मोड़ा डिपो की बसें

Sun, 07 Jan 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो में चालकों की कमी से चार बस सेवाओं का संचालन पिछले छह माह से ठप है। निगम को भी हर रोज एक लाख रुपये के नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से परिवहन निगम कई रूट पर 14 सेवाएं संचालित करता है। चालकों की कमी से बीते छह माह से बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, देहरादून सेवाओं का संचालन बंद है। इन रूट पर बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज इन रूट पर 250 से अधिक यात्री सफर करते हैं। डिपो में चालकों के 23 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


देहरादून के यात्री अधिक परेशान

अल्मोड़ा। रोडवेज की देहरादून रूट पर दो सायंकालीन सेवाएं संचालित होती हैं। चालकों की कमी से दोनों बस वर्कशॉप से स्टेशन नहीं पहुंच सकी। देर शाम तक यात्री बस का इंतजार करते रहे लेकिन अंत में उन्हें टैक्सी के सहारे हल्द्वानी का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

चालकों कमी से सेवाएं स्थगित हैं। शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सड़क बंद होने से बस का संचालन लोअर माल रोड से करना पड़ रहा है।

राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें