अल्मोड़ा। नगर के रानीधारा में एसबीआई का एटीएम खराब होने से लोग परेशान हैं। दो महीने से एटीएम शोपीस बना है और लोग नकदी के लिए अन्य एटीएम की दौड़ लगा रहे हैं।
रानीधारा क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी को राहत पहुंचाने के लिए यहां एटीएम स्थापित है जो दो महीने से खराब है। बैंक की ओर से एटीएम की खराबी को दूर नहीं किया जा रहा है। लोगों को नकदी के लिए अन्य एटीएम में भटकना पड़ रहा है। बैंक प्रबंधन की इस अनदेखी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अधिवक्ता कवींद्र पंत ने बैंक के मुख्य प्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर खराब एटीएम को जल्द दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खराब एटीएम को लंबे समय बाद भी ठीक नहीं किया जा सका है। लीड बैंक अधिकारी नीरस गर्ब्याल का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। संवाद