फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वन कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 23 Nov 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वन बीट अधिकारी और वन आरक्षियों ने बुधवार को डीएफओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने पदोन्नति और ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को डीएफओ कार्यालय में हुई सभा में वक्ताओं ने वन आरक्षी से वन दारोगा के पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मियों को 2800 ग्रेड देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने रेगुलर पुलिस की तरह अतिरिक्त वेतन देने सहित अन्य मांगों के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। वहां कमला पांडे, दीपा मिश्रा, कंचन कुमार, खजान मेहता, पूनम पंत, किरन तिवारी, दिनेश भट्ट, दिनेश रावत, बबीता नेगी, कुबेर चंद्र, गोपाल सिंह, विमला देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें